सीरिया में उत्तरी प्रांत हसका के पूर्वी यारबीया इलाक़े में तेल चुराने वाले टैंकरों पर हेलीकाप्टरों से हमला किया गया।अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियाई सैनिकों के इस हवाई हमले में कितने लोग मारे गये है, इसके बारे में सूचना प्राप्त नहीं हो सकी है।
रिपोर्ट में यह भी नहीं बताया गया कि हथियारबंद लोग तेल तस्करी करके कहां ले जा रहे थे। पड़ोसी देशों की ओर सीरिया के तेल की तस्करी, हथियारबंद गुटों ख़ास कर दाइश की आर्थिक मदद का सबसे बड़ा स्रोत है।
दूसरी ओर सीरियाई फ़ौज क़लमून इलाक़े से आतंकवादियों को खदेड़ते हुए सीरिया-लेबनान की सीमा अरसाल तक पहुंच गई है जिसके दौरान नुस्रा फ़्रंट के दर्जनों आतंकी मारे गये।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार क़लमून के पड़ोसी इलाक़े जरूद में जारी फ़ौज का अभियान किसी भी प्रकार क़लमून जंग से कम नहीं है जिसे कुछ महीने पहले अंजाम दिया गया था, क्योंकि फ़ौज जब जरूद की पहाड़ियों से निकट होगी तो उसे आतंकवादी गुटों से आमना सामना होगा। फ़ौज ने इन इलाक़ों में आतंकवादियों के ठिकानों पर तोपख़ानों से भीषण बमबारी की है।
27 जून 2014 - 13:12
समाचार कोड: 619392
सीरिया में उत्तरी प्रांत हसका के पूर्वी यारबीया इलाक़े में तेल चुराने वाले टैंकरों पर हेलीकाप्टरों से हमला किया गया।